Magic_mic's Open Mic
किसने पूछा, अगर तू ये दुनिया बनाती तो कैसी होती,
मैने कहा, में हर एक को कुछ भी चुनने की आज़ादी देती,
काफी लड़के की पसंद गुलाबी होती,
क्लीन शेवड लड़के को में स्डट और माचो बुलाती,
घर के पहेले चिराग को जो चाहे बनने देती,
में किसी लड़के को दिल टूटने पर रोने देती,
किसी बच्चे को गुड़िया से खेलने से रोकती नहीं,
उसको कीसिसे डर लगे तो उसके ऊपर हसती नहीं।
किसने पूछा, अगर तू ये दुनिया बनाती तो कैसी होती,
मैने कहा, में हर एक को कुछ भी चुनने की आज़ादी देती,
कोई लड़का ससुराल जा के रहे तो उसे घर जमाई ना कहेती,
अगर उसे सिर्फ लड़के पसंद है तो उसे गे का टैग ना देती,
कोई लड़का खुले आम प्यार का इज़हार करे तो तमाशा नहीं बनाती,
उसको पापा बनने की खुशी में २ महीना छुट्टी दे देती,
किसने पूछा, अगर तू ये दुनिया बनाती तो कैसी होती,
मैने कहा, में हर एक को कुछ भी चुनने की आज़ादी देती,
कोई लड़की को रोना ना आए तो उसे ठित ना कहती,
उसको जिम जा के फिगर बनाना जरूरी नहीं होता,
उसको आई ब्रोस वैक्सिंग कराना जरूरी नहीं होता,
वो अगर बॉय कट रखे तो उसे टोम बॉय ना कहेती,
अगर में चाहूं तो बदसूरत जैसा कोई शब्द ही नहीं होता
किसने पूछा, अगर तू ये दुनिया बनाती तो कैसी होती,
मैने कहा, में हर एक को कुछ भी चुनने की आज़ादी देती,
कोई लड़की शादी करे या ना करे चुनाव उसका होता,
हाउस वाइफ या वर्किंग वुमन? चुनाव उसका होता,
वो मां बनाना चाहें, या ना चाहे चुनाव उसका होता,
कोई मां बच्चे के लिए जो चुने उसको बेस्ट केहेती,
सिंगल मोम के हर सही गलत फैसले को दिलासा देती,
किसने पूछा, अगर तू ये दुनिया बनाती तो कैसी होती,
मैने कहा, में हर एक को कुछ भी चुनने की आज़ादी देती,
होमोसेक्सुअल या बाईसेक्सुअल?
अरेंज मैरिज या लव मैरिज?
सेक्स बिफोर मैरिज या आफ्टर मैरिज?
लिव इन रिलशनशिप या ओपन रिलेशनशिप?
इंट्रोवर्ट या एक्स्ट्रोवर्ट?
Bold ya beauty?
Atheist ya believer
कुछ भी हो,
में हर किसीको खुद के लिए सही चुनने की आज़ादी देती,
Comments
Post a Comment